शाहगंज और बकतरा पुलिस की टीम ने वसूले 2,900 रुपये, यातायात नियमों का पालन करने की अपील
ओमप्रकाश साहू, शाहगंज/बकतरा। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से पुलिस ने नांदनेर में संयुक्त चालानी कार्रवाई की। थाना शाहगंज एवं पुलिस चौकी बकतरा की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कुल 9 चालान बनाए। इस दौरान 2,900 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
संयुक्त कार्रवाई में थाना शाहगंज के सब इंस्पेक्टर मनोज मालवीय, आरक्षक हर्षित मालवीय, आरक्षक दिनेश गटोले, आरक्षक पवन पटवा एवं महिला आरक्षक प्रीति के साथ पुलिस चौकी बकतरा के एएसआई राम कैलाश डांगी शामिल रहे।
पुलिस टीम ने क्षेत्र में वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए नियमों का पालन करने की हिदायत दी। पुलिस की इस कार्रवाई से नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों को स्पष्ट संदेश दिया गया कि यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
.webp)
.webp)