12वीं पास और ग्रेजुएट युवाओं के लिए मौका, 7 दिसंबर को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगा साक्षात्कार
तेजाराम साहू सीहोर। कृषि क्षेत्र में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। पुष्कल एग्रोटेक लिमिटेड, सीहोर द्वारा सेल्स एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती की जा रही है। इसके लिए कंपनी ने 12वीं पास एवं स्नातक युवाओं से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर सीधे साक्षात्कार में शामिल होकर रोजगार का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
कंपनी की ओर से जारी भर्ती जानकारी के अनुसार, आवेदकों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 10 हजार रुपये बेसिक वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त 3,900 से 6,500 रुपये तक टीए-डीए, पीएफ, मेडिक्लेम, 2 से 5 प्रतिशत कमीशन और इंसेंटिव की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
किसानों से संपर्क और उत्पादों की बिक्री की जिम्मेदारी
सेल्स एग्जीक्यूटिव के पद पर चयनित उम्मीदवारों को किसानों से संपर्क कर कृषि उत्पादों के प्रति जागरूक करना होगा। इसके साथ ही खाद एवं कृषि दवाइयों का प्रचार-प्रसार करने और उनकी बिक्री बढ़ाने की जिम्मेदारी भी निभानी होगी।
7 दिसंबर को होगा सीधा इंटरव्यू
इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों के लिए 7 दिसंबर 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सीधे साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।
साक्षात्कार का स्थान: मोती बाबा मंदिर के पास, गल्ला मंडी रोड, सीहोर।
संपर्क नंबर: 8964897998, 9977731363, 9229729111।
कृषि क्षेत्र में काम करने के इच्छुक युवा निर्धारित समय पर पहुंचकर साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।
.webp)