मानसिक स्वास्थ्य के लिए स्थापित मनोबल केंद्र की जानकारी दी, प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर
तेजाराम साहू खातेगांव। शासकीय महाविद्यालय खातेगांव में 27 अक्टूबर को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में नशामुक्त भारत अभियान एवं स्पंदन नीति के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक, निबंध, पोस्टर और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से नशे से दूर रहने तथा नशामुक्त भारत बनाने का संदेश दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉ. सादिया पटेल के संबोधन से हुआ। डॉ. मनोज वर्मा ने “नशा नाश का कारण है” विषय पर व्याख्यान दिया।
विद्यार्थी डॉली पंवार, नेहा कलौता, केशव यादव, दीपक सुतार एवं उनकी टीम ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर नशे के दुष्परिणाम बताए।प्रतियोगिताओं में भाषण में दिलीप राठौर, निबंध में बीना गोस्वामी और पोस्टर में काजल बिल्लौरे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्पंदन नीति के अंतर्गत प्रभारी प्राचार्य डॉ. सादिया पटेल ने महाविद्यालय में स्थापित मनोबल केंद्र की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि “मदद मांगना कमजोरी नहीं, समझदारी है।
मानसिक परेशानी या अवसाद होने पर अपनी बात मित्रों, माता-पिता, शिक्षकों अथवा किसी भरोसेमंद व्यक्ति से साझा करने की अपील की। इस अवसर पर डॉ. मुकेश मकवाना, डॉ. मनोज वर्मा, डॉ. नदीम अंसारी, प्रो. संदीप कुंभकार, डॉ. अमिला पटेल, तंजीम कायनात, डॉ. लक्ष्मी गोयल, प्रो. ममता जायसवाल, डॉ. श्रद्धा पटेल, डॉ. बाऊ गोखले, डॉ. लक्ष्मीचन्द्र मालवीय एवं डॉ. कविता पुनासे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रो. ममता गामड़ ने किया तथा आभार प्रो. क्षितिज करारी ने माना।
