उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा को जन्मदिवस की बधाई, मंत्री विश्वास कैलाश सारंग का किया अभिनंदन
तेजाराम साहू खातेगांव। खातेगांव विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता संतोष मीणा ने भोपाल प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं देवास जिला प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा तथा मध्यप्रदेश शासन के मंत्री एवं नरेला विधानसभा क्षेत्र के विधायक विश्वास कैलाश सारंग से आत्मीय सौजन्य भेंट की।
संतोष मीणा ने भोपाल स्थित निज निवास पहुंचकर उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा को तिथि अनुसार जन्मदिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर उन्होंने जगदीश देवड़ा के स्वस्थ, प्रसन्न एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की। उन्होंने भगवान श्री हरि से प्रार्थना की कि जगदीश देवड़ा पर सदैव कृपा बनी रहे और वे इसी प्रकार जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहकर प्रदेश एवं देवास जिले के विकास में अपनी भूमिका निभाते रहें।
इसके बाद संतोष मीणा ने मध्यप्रदेश शासन के सहकारिता तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री एवं नरेला विधानसभा क्षेत्र के विधायक विश्वास कैलाश सारंग से भी आत्मीय सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान संतोष मीणा ने दुपट्टा पहनाकर विश्वास कैलाश सारंग का अभिनंदन एवं स्वागत किया।
मुलाकात के दौरान खातेगांव विधानसभा क्षेत्र से जुड़े जनसेवा एवं संगठनात्मक विषयों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। संतोष मीणा ने कहा कि विश्वास कैलाश सारंग का सहज एवं आत्मीय व्यवहार हमेशा प्रभावित करता है तथा उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से जनसेवा से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने में सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।
विश्वास कैलाश सारंग वर्तमान में मध्यप्रदेश शासन में सहकारिता तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। नरेला विधानसभा क्षेत्र में जनसरोकार से जुड़े विषयों पर उनकी सक्रियता की खबरें भी सामने आती रही हैं।
भोपाल में हुई इन दोनों मुलाकातों के दौरान संतोष मीणा ने वरिष्ठ नेताओं के प्रति आत्मीयता व्यक्त करते हुए उनके मार्गदर्शन एवं स्नेह के लिए आभार जताया। दोनों नेताओं से हुई मुलाकात को खातेगांव विधानसभा क्षेत्र के संगठनात्मक संवाद और जनसेवा से जुड़े विषयों के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
