तेजाराम साहू भोपाल। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला सिवनी में संगठनात्मक नियुक्तियों के तहत राज साहू (टोनी) को जिला उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन की ओर से जारी नियुक्ति सूची में राज साहू (टोनी) को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला सिवनी का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नई जिम्मेदारी की घोषणा के साथ ही उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।
राज साहू (टोनी) की नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार, प्रदेश भाजपा महामंत्री एवं छिंदवाड़ा संभाग प्रभारी डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी, भाजपा सिवनी जिला संगठन प्रभारी अशोक रोहाणी, भाजपा जिलाध्यक्ष मीना बिसेन, छिंदवाड़ा संभाग प्रभारी अतीत पंवार एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला प्रभारी पराग राणा के अनुमोदन के बाद जिला अध्यक्ष रविशंकर पाल द्वारा घोषित की गई है।
जिला उपाध्यक्ष का दायित्व मिलने के बाद राज साहू (टोनी) की भूमिका सिवनी जिले में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की संगठनात्मक गतिविधियों में महत्वपूर्ण रहेगी। संगठन की ओर से उन्हें सौंपी गई इस जिम्मेदारी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। शुभचिंतकों ने उम्मीद जताई कि राज साहू (टोनी) संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
राज साहू (टोनी) की नियुक्ति पर पत्रकार तेजाराम साहू, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी युवा प्रकोष्ठ, भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा, नई दिल्ली ने भी उन्हें जिला उपाध्यक्ष की नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने राज साहू (टोनी) के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए संगठन में मिली नई जिम्मेदारी के लिए शुभेच्छाएं व्यक्त कीं।
