पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर एवं मालखाने का बारीकी से निरीक्षण किया तथा आवश्यक सुझाव प्रदान किए। इसके साथ ही थाने में संधारित किए जाने वाले अभिलेखों की गहन जांच कर लंबित प्रकरणों की समीक्षा की और उनके शीघ्र निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आमजन में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से सक्सेना ने मुख्य बाजार से सूखा पुलिया तक लगभग 4 किलोमीटर का पैदल भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और नागरिकों से संवाद भी किया।
दौरे के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जनसहयोग से निर्मित नव-निर्मित भवन का अवलोकन कर प्रसन्नता व्यक्त की तथा इसके लिए जनसहयोगियों को धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने एसडीओपी पूजा शर्मा के साथ थाना अहमदपुर को आईएसओ मानकों के अनुरूप विकसित करने संबंधी चर्चा एवं आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया।
SP सीहोर सोनाक्षी सक्सेना



