लीप वर्मा/मंडलेश्वर। तम्बाकू और उससे बने बीड़ी, सिगरेट, खैनी,जर्दा, गुटका, पाउच और अन्य उत्पाद का सेवन करने से व्यक्ति को कैंसर जैसा घातक रोग लग जाता हैं जिसका ईलाज बेहद खर्चीला होता हैं।यह बात सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मंडलेश्वर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एवं ओरल मेडिसिन एंड रेडियोलॉजीस्ट डॉ विशाल बामनिया ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडलेश्वर की सचिव एवं वरिष्ठ खंड न्यायाधीश सुश्री प्रीति जैन के निर्देश पर पी एल वी दुर्गेश राजदीप द्वारा विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में कही।कैंसर रोग के विशेषज्ञ डॉ बामनिया ने कहा कि आज दुनिया में तम्बाकू स्वास्थ्य के लिए बड़ी चुनौतियों में अव्वल हैं। तम्बाकू के दुष्प्रभाव से लोगो को जागरूक करना जरुरी हैं।
आज के युवा फैशन के रुप में पाउच गुटका सिगरेट का सेवन करते हैं जो बाद में उनकी आदत बन जाती हैं इसकी लत इतनी गंभीर हो जाती हैं कि व्यक्ति इससे छुटकारा नहीं पा सकता हैं। नशे कि लत व्यक्ति को गलत राह पर भी ले जाती हैं और व्यक्ति का जीवन खराब हो जाता हैं। तम्बाकू सेवन से कैसर, हार्ट प्रॉब्लम,फेफड़ों कि बीमारी हाय ब्लड प्रेशर जैसी बीमारी से भी पीड़ित हो जाता हैं।पी एल वी दुर्गेश राजदीप ने कहा कि तम्बाकू का सेवन किसी भी रूप में घातक होता हैं आज युवा इस नशे कि गिरफ्त में आकर अपने उद्देश्य से भटक रहा हैं।
युवाओं को इस बुरी लत को छोड़ने का साहस करना चाहिए।आपने विधिक सेवा की जानकारी भी दी।डॉ विशाल बामनिया ने इस अवसर पर उपस्थित युवाओं को तम्बाकू उत्पाद छोड़ने की शपथ दिलाई। विधिक साक्षरता शिविर में शरद पवार एवं नीलमणि ठाकुर सुश्री नेहा कानूड़े, सुश्री कुमकुम नागरे लीलाधर वर्मा कुणाल सोनी सहित युवा उपस्थित रहे।
