इंदौर में भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा का एक दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न, देशभर से पहुंचे पदाधिकारी
तेजाराम साहू इंदौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा 24 मई 2026 को अहिल्या परिसर गार्डन, हवा बंगला, द्वारकापुरी इंदौर में एक दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया गया। अधिवेशन में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों, महिला एवं युवा प्रकोष्ठ के प्रतिनिधियों तथा समाजजनों ने भाग लेकर समाज के संगठनात्मक विस्तार, राजनीतिक भागीदारी, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक एकता पर व्यापक विचार-विमर्श किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महासभा के ध्वजारोहण, मां कर्मा देवी की पूजा-अर्चना एवं भगवान गणेश वंदना के साथ हुआ। ध्वजारोहण राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश नंदलाल साहू द्वारा किया गया। इसके पश्चात महिला प्रकोष्ठ द्वारा महिला सशक्तिकरण विषय पर आकर्षक नाट्य प्रस्तुति दी गई, जिसमें महिलाओं के सात विभिन्न स्वरूपों एवं समाज निर्माण में उनकी भूमिका को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में देशभर से आए राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं प्रदेश अध्यक्षों का सम्मान किया गया। साथ ही विधायक मालिनी गौड़, इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं भाजपा नगर मंत्री स्वाती काशिव का भी मंच से सम्मान किया गया।
अधिवेशन को संबोधित करते हुए संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष तेल घानी बोर्ड मध्यप्रदेश रविकरण साहू ने कहा कि समाज को राजनीतिक क्षेत्र में मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने समाज के विधायक एवं सांसदों को शासन में उचित प्रतिनिधित्व मिलने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही समाजजनों से प्रत्येक माह की 11 तारीख को मां कर्मा देवी जयंती सामूहिक रूप से मनाकर समाज की एकता प्रदर्शित करने का आह्वान किया।
![]() |
संरक्षक लालजी गुप्ता (मुंबई) ने समाज की एकता को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया। राष्ट्रीय मुख्य महामंत्री सुनील भाई साहू (अमरावती) ने संगठन विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करे और प्रतिदिन संगठन के लिए समय निकाले। राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष मेवालाल साहू (ग्वालियर) ने समाज के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारत में साहू-तेली समाज के 742 उपनाम प्रचलित हैं, जबकि नेपाल, भूटान, तिब्बत, अफगानिस्तान सहित अन्य देशों में भी समाज के लोग विभिन्न नामों से निवास कर रहे हैं।
राष्ट्रीय सचिव राजनीतिक प्रकोष्ठ ओंकार साहू ने संगठनात्मक अनुशासन एवं समयबद्ध कार्यप्रणाली पर बल देते हुए कहा कि सामाजिक कार्यक्रमों एवं बैठकों का संचालन निर्धारित समय और मर्यादा के अनुरूप होना चाहिए। उन्होंने नियमित सामाजिक दौरों और जनसंपर्क के माध्यम से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की बात कही।
अधिवेशन में राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष एस.पी. गुप्ता (मुंबई), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेन्द्र साहू (छिंदवाड़ा), राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी प्रभात साहू (बिलासपुर), रमेश साहू (महासमुंद), प्रो. रमेश पिसे (नागपुर), प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र रतीलाल गुप्ता, प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष मध्यप्रदेश राम राठौर (मुरैना), राष्ट्रीय महामंत्री मंजू कार्यमोरे (नागपुर), कार्यवाहक अध्यक्ष मध्यप्रदेश सतेन्द्र साहू (दमोह), प्रदेश महामंत्री नमो-नमो मोर्चा मध्यप्रदेश जे.पी. साहू (इंदौर), राष्ट्रीय सचिव मीडिया महिला प्रकोष्ठ रानू साहू (ब्यावरा), राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ डॉ. नीता साहू (प्रयागराज) सहित अनेक वक्ताओं ने समाज एवं संगठन को सशक्त बनाने के लिए अपने विचार रखे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय अपर महामंत्री (संगठन कार्य प्रमुख) चंद्रमोहन साहू (भोपाल), राष्ट्रीय प्रभारी व्यापारी एवं उद्योग प्रकोष्ठ अशोक जानकीलाल साहू (इंदौर), राष्ट्रीय समन्वयक उद्योग एवं व्यापारी प्रकोष्ठ प्रकाश साहू (सागर/पीथमपुर), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उद्योग एवं व्यापारी प्रकोष्ठ राधेश्याम साहू (जुलवानिया), राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ ललिता साहू (इंदौर), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ वैजयंती साहू (धार), प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ मध्यप्रदेश रेखा साहू (इंदौर), प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ मध्यप्रदेश जितेन्द्र साहू (धार), संभागीय अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ प्रतीक साहू (इंदौर) तथा जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ गौरव साहू (इंदौर) सहित कोर कमेटी के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अधिवेशन में प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड ललित राठौर (रुद्रपुर), राष्ट्रीय सलाहकार राजेंद्र साहू (जबलपुर), राष्ट्रीय सलाहकार उद्धव प्रसाद साहू (कटनी), राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अशोक साहू (ग्वालियर), सांस्कृतिक सामाजिक प्रकोष्ठ प्रमुख रघुवीर साहू (ललितपुर), राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जमना प्रसाद साहू (दतिया), राष्ट्रीय सचिव मीडिया प्रकोष्ठ मोहन साहू (भोपाल), राष्ट्रीय महामंत्री महिला प्रकोष्ठ वर्षा वैभव साहू (जबलपुर), राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख युवा प्रकोष्ठ राम साहू, प्रदेश मीडिया प्रभारी महिला प्रकोष्ठ अनिता साहू (इंदौर), राष्ट्रीय महामंत्री युवा प्रकोष्ठ हरीश साहू (छिंदवाड़ा), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ ओमप्रकाश साहू (बकतरा), राष्ट्रीय सचिव युवा प्रकोष्ठ योगेश साहू (भोपाल), जिला सचिव रूपेश साहू (इंदौर), जिला उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सुनीता साहू (छिंदवाड़ा), जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ संगीता साहू (जबलपुर), प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ शारदा लक्ष्मी नारायण साहू (छिंदवाड़ा), प्रदेश कोषाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ पूनम छोटेलाल साहू (बड़वानी), प्रभात किरण साहू, रंजना साहू, पुष्पा साहू, पिंकी मोदी (भोपाल), कन्हैया साहू (हैदराबाद), आलोक गुप्ता (लखनऊ) सहित विभिन्न राज्यों से आए बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय अपर महामंत्री चंद्रमोहन साहू एवं राष्ट्रीय महामंत्री युवा प्रकोष्ठ हरीश साहू ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ ललिता साहू ने व्यक्त किया। अधिवेशन के समापन अवसर पर समाज की एकता, संगठन विस्तार, युवाओं की भागीदारी तथा सामाजिक जागरूकता को और अधिक मजबूत बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।



