वैश्य समाज महिला इकाई खरगोन द्वारा अधिक मास में छोटे बच्चों को स्कूल शिक्षा के लिए ड्राइंग कॉपी और कलर पेंसिल वितरण किया गया

SANDEEP SAHU
0

Vaishya-Samaj-Mahila-Unit-Khargone-distributed-drawing-copies-and-color-pencils-to-small-children-for-school-education-in-Adhik-Maas.


खरगोन! में वैश्य समाज महिला इकाई खरगोन द्वारा अधिक मास में शिक्षा को बढ़ाने के लिए छोटे बच्चों को स्कूल शिक्षा प्रारंभ होने पर ड्राइंग कॉपी और कलर पेंसिल वितरित की गई इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉक्टर कीर्ति जैन ने बताया कि छोटे बच्चे बहुत ही कोमल और नाजुक होते हैं इनको प्यार से खेल खेल में पढ़ना सिखाया जा सकता है, ज्यादा जबर्दस्ती करने पर बच्चा रोने लगता है , इसलिए बच्चो को सिखा देना चाहिए कि क्या अच्छा है और क्या सही है, यह कार्यक्रम के के फाइबर खरगोन में श्रमिक भाई के बच्चो के साथ किया गया जिसमें जिला प्रभारी श्रीमती राधा अग्रवाल जी ने कहा कि बच्चे मिट्टी के समान है, उनको सही आकार हमको ही देना है, इसलिए प्यार दुलार ओर अपनापन से ही यह कार्य कर सकते हैं, छोटे बच्चों के साथ वैश्य समाज महिला इकाई की टीम भी उपस्थित रहे हैं जिसमें भानुप्रिया कानूनगो रश्मि शाह नूतन पाटीदार कविता गुप्ता दीपिका गुप्ता पूजा जैन, मधु अग्रवाल सभी  ने   बच्चो के साथ समय व्यतीत किया

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top