लखनलाल पगारे गोगावा l विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद खरगोन ज़िला समन्वयक विजय शर्मा के निर्देशन में, विकासखंड गोगावा समन्वयक धर्मेंद्र गुप्ता के सानिध्य में तथा घुघरियाखेड़ी सेक्टर क्रमांक 02 के ग्राम बजरंगपुर में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत विकास खण्ड स्तरीय "बावड़ी उत्सव" में ग्राम बजरंगपुर के प्राचीन हटीले हनुमान मंदिर परिसर में होलकर शासन कालीन स्थित प्राचीन बावड़ी की साफ सफाई की गई, बावड़ी को फूलों से सजाकर बावड़ी का पूजन कर दीप प्रज्वलित किए गए l इस दौरान नवांकुर संस्था बजरंग सेवा समिति के अध्यक्ष सुमेर सिंह सोलंकी, नवज्योति सेवा संस्थान के संस्थापक लखन लाल पगारे, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति ग्राम बजरंगपुर के अध्यक्ष दीलीप सिंह चौहान, चंपालाल पटेल, सूरज बरफा, परामर्श दाता गोविंदा गुप्ता, अखिलेश वर्मा, श्रीकेश कुमावत, CMCLDP छात्र धर्मेंद्र सिंह चौहान, ललित बारे, चंद्रपाल सिंह चौहान, समाज सेवी नितेश जाधम व ग्रामीण उपस्थित रहे l

