74 वां सीवन उद्धार का,लोगों ने सीवन के प्रति बड़ी जागरूकता
धीरज साहू , सीहोर। सीवन पुत्र की टीम ने आज वार्ड नंबर 1 में पहुंचकर यहां के स्थानीय लोगों को दिलवाई गई सीवन स्वच्छता के लिए उन्हें शपथ दिलाई गई।
सीवन को ना कभी गंदा करेंगे ना किसी को करने देंगे ना कचरा डालेंगे ना किसी को डालने देंगे पूजन सामग्री नियत स्थान पर ही डालेंगे, इस दौरान स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि राहुल राय उपस्थित रहे, सभी ने सीवन पुत्र तथा सीवन पुत्री के रूप में शपथ ली।
वहीं दूसरी ओर पीजी कॉलेज ग्राउंड पर पहुंचकर वहां पर अभ्यास कर रहे छात्रों को सीवन स्वच्छता की शपथ दिलवाई गई, सभी ने सीवन पुत्र के रूप में प्रण लिया कभी भी नदियों को गंदा नहीं करेंगे न ही किसी को गंदा करने देंगे । सभी को सीवन पुत्र प्रदीप चावड़ा ने संकल्प दिलाया,उन्होंने यह भी बताया है कि निरंतर सीवन के प्रति लोग जागरूक हो रहे हैं,हम 5 हजार सीवन पुत्र एवं पुत्री के लक्ष्य के करीब हैं ।
