इंदौर-बैतूल फोरलेन पर ट्रैक्टर पलटा, दो युवक गंभीर घायल

SANDEEP SAHU
0

Tractor-overturns-on-Indore-Betul-four-lane-two-youths-seriously-injured.

कौशल मालवीया/कन्नौद, ननासा। इंदौर-बैतूल फोरलेन हाईवे पर स्थित जिओ पेट्रोल पंप के पास गुरुवार दोपहर एक नया ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर खेत बखरने के लिए जा रहा था। ट्रैक्टर के पीछे सीडिल पंजा लगा हुआ था, जिसका एक एंगल बाहर निकला हुआ था। इसी दौरान वह किसी वाहन से टकरा गया, जिससे ट्रैक्टर असंतुलित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।घायलों की पहचान ननासा निवासी 23 वर्षीय रोहित गुर्जर तथा 52 वर्षीय भारत माल्या के रूप में हुई है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद खातेगांव

शासकीयअस्पताल से गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top