धीरज साहू, सीहोर। विधायक सुदेश राय ने गंगा आश्रम स्थित आधुनिक मेडिकल सुविधाओं से लैस अटल हॉस्पिटल पहुंच कर वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रवंशी क्षत्रिय खाती समाज आयोजन समिति के सस्थापक समाज सेवी
डॉक्टर अजय पटेल को पुष्प माला पहना कर अंगवस्त्र भेंटकर मिठाई खिलाकर जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। अटल हॉस्पिटल पहुंचने पर विधायक सुदेश राय का डॉ अजय पटेल के नेतृत्व में हॉस्पिटल स्टाफ और सामाजिक बंधुओं के द्वारा स्वागत बंधन अभिनंदन किया गया। विधायक सुदेश राय ने अटल हॉस्पिटल का अवलोकन किया और पेशेंट को उपलब्ध कराई जा रही मेडिकल सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सीहोर को आधुनिक अटल हॉस्पिटल की जरूरत थी डॉक्टर पटेल ने जरूरता को पूरा कर दिया है। हॉस्पिटल से दिए जा रहे सुलभ उपचार का लाभ मरीजों को मिल रहा है।
