विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर संगोष्ठी के साथ दिलाई शपथ तथा दिया प्रेरक सन्देश

SANDEEP SAHU
0

On-World-No-Tobacco-Day-a-seminar-was-held-and-an-inspiring-message-was-given

लखनलाल पगारे, भीकनगाव l म.प्र. वॉलंटियर हेल्थ एसोसिएशन एवं कबीर लोक कल्याण समिति भीकनगाव के द्वारा भीकनगाव मे छोटे चौराहे पर हेप्पीनेस डेन्टल केअर क्लीनिक पर विश्व तंबाकू निषेध दिवस 31मई को लोगों को जागरूकता के लिए संगोष्ठी में क्षेत्र की लोकप्रिय एवं प्रख्यात डेंटल सर्जन डॉ.प्रतिभा मंसारे कोठारे   ने बताया कि जीवन को सुरक्षित बनाए, पाऊच गुटका और तंबाकू हमारे जीवन के लिए अत्यन्त खतरनाक है,  जिससे कि दांतों को क्षति के साथ ही केंसर जैसी घातक जानलेवा बिमारी होती है । तंबाकू का सेवन, यक़ीनन युवा शक्ति का जीवन नष्ट कर रही है, इसमें कोई संशय नहीं है । संस्था की और से मार्गदर्शक के.बी. मंसारे ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर डॉ. अश्विन गंगराड़े, डॉ.राम कोठारे बी.एच. एम.एस. , बबलू, अंजलि, सुनिता , संगीता, उमेश मीणा और अन्य नागरिक बन्धु उपस्थित थे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top