क्रमोन्नति वेतनमान के लिए प्रांतीय शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन

SANDEEP SAHU
0

Provincial-Teachers'-Union-submitted-a-memorandum-for-promotion-pay-scale.


धीरज साहू सीहोर। प्रांतीय शिक्षक संघ, जिला सीहोर द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी  के नाम सहायक संचालक सलोनी शर्मा को ज्ञापन सौंपकर शिक्षकों की विभिन्न लंबित मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की गई। ज्ञापन में प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक संवर्ग के लिए क्रमोन्नति वेतनमान के आदेश जारी करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई है।

संघ के जिलाध्यक्ष संजय सक्सेना ने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा नवीन शिक्षक संवर्ग को क्रमोन्नति वेतनमान का लाभ दिए जाने के निर्देश हैं तथा प्रदेश के कई जिलों में इसका लाभ शिक्षकों को मिल चुका है। इसके बावजूद सीहोर जिले में अनेक शिक्षक अभी भी इस लाभ से वंचित हैं।।

ज्ञापन में वर्ष 2014 में नियुक्त उन लोक सेवकों को, जिन्होंने 12 वर्ष एवं 24 वर्ष की सेवा पूर्ण कर ली है। क्रमोन्नति वेतनमान का लाभ प्रदान करने तथा वर्ष 2013 में नियुक्त शेष शिक्षकों के प्रकरणों का भी शीघ्र निराकरण करने की मांग की गई है।

इसके अतिरिक्त संघ ने आगामी शैक्षणिक सत्र 8 जून 2026 से प्रारंभ होने के मद्देनजर भीषण गर्मी को देखते हुए जून माह में विद्यालयों का संचालन प्रातः 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किए जाने की मांग की है। संघ का कहना है कि इससे विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को गर्मी से राहत मिलेगी तथा शिक्षक छात्र संख्या वृद्धि के लिए पालकों से संपर्क कार्य भी सुगमता से कर सकेंगे।

प्रांतीय शिक्षक संघ ने जिला शिक्षा अधिकारी से शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के हित में उक्त मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top