श्रीकेश कुमावत व ललित बारे, गोगावां l जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 , गंगा दशहरा के तहत आज 25 मई को म प्र जन अभियान परिषद ज़िला खरगोन, विकास खण्ड गोगावां के सेक्टर क्र. 03 , बिलाली के अन्तर्गत ग्राम बन्हेर में जल स्तोत्र पूजन एवं गंगा कलश यात्रा का आयोजन किया। इस पुनीत आयोजन में वरिष्ठ पुजारी महाराज स्वप्निल जी त्रिवेदी, रिटायर्ड शिक्षक विलासजी त्रिवेदी,CMCLD के छात्र महेश सोलंकी, ललित बारे, प्रकाश सागौर, छात्रा निर्मला मोरे एवं 21 कन्याओं के साथ कलश यात्रा का आयोजन हुआ, जिसमें नवांकुर संस्था नवज्योति सेवा संस्थान की अध्यक्ष रंजीता पगारे, संस्थापक सचिव लखनलाल पगारे एवं परामर्शदाता श्रीकेश कुमावत तथा ग्रामीण जन उपस्थित रहे ।

