भाजपा सीहोर द्वारा जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित

SANDEEP SAHU
0

District-level-training-camp-organized-by-BJP-Sehore

धीरज साहू,  सीहोर। भारतीय जनता पार्टी सीहोर द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन क्रिसेंट ग्रीन गार्डन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय कृषि मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदर्शनी का फीता काटकर किया। इसके पश्चात भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने प्रशिक्षण वर्ग की प्रस्तावना प्रस्तुत की।

उद्घाटन सत्र में “केंद्र सरकार की योजनाएं” विषय पर संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही ऐसा संगठन है, जहां कार्यकर्ता राजनीति को सेवा का माध्यम मानकर कार्य करता है। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से कार्य करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मृदुभाषी, अनुशासित एवं अहंकार रहित रहने का आह्वान करते हुए कहा कि कार्यकर्ता का मूल मंत्र होना चाहिए — “पांव में चक्कर, मुंह में शक्कर, सीने में आग और सिर पर बर्फ।”

प्रशिक्षण वर्ग के विभिन्न सत्रों में भाजपा प्रदेश मंत्री राजेंद्र सिंह, प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर, विधायक भगवानदास सबनानी, विधायक विष्णु खत्री एवं भाजपा कार्यसमिति सदस्य राजेश तिवारी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने संगठन, विचारधारा, बूथ प्रबंधन, कार्यकर्ता विकास एवं सामाजिक चुनौतियों जैसे विषयों पर मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, सांसद आलोक शर्मा, सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, विधायक सुदेश राय, विधायक रमाकांत भार्गव, विधायक गोपाल इंजीनियर सहित जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठ संयोजक एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top