सनातन परंपरा का शंखनाद, भोपाल में मंगल कलश यात्रा के साथ शुरू होगा भव्य श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ

SANDEEP SAHU
0

The-Sanatan-tradition-is-being-heralded-by-the-grand-Shri-Laxmi-Narayan-Maha-Yagna-which-will-commence-with-the-Mangal-Kalash-Yatra-in-Bhopal.

भोपाल।  राजधानी भोपाल के माँ कर्मा देवी मार्ग पर स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर (साहू समाज) एक बार फिर सनातन धर्म की गौरवशाली ध्वजा फहराने के लिए तैयार है। आए दिन भव्य धार्मिक आयोजनों की साक्षी रहने वाली यह पवित्र स्थली इस बार एक ऐतिहासिक उत्सव की मेजबानी कर रही है, जो पूरे समाज के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। मंदिर के मुख्य द्वार के सफल 111 वर्ष और परिसर में स्थित कुएं के निर्माण के 101 वर्ष पूर्ण होने के पावन अवसर पर इस शताब्दी वर्ष को बेहद धूमधाम से मनाया जा रहा है।

 इसी उपलक्ष्य में 26 मई (मंगलवार) से पांच दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। यज्ञ की शुरुआत मंगलवार शाम 5:00 बजे एक भव्य एवं मंगल कलश यात्रा के साथ होगी। सनातन संस्कृति के अनुसार, कलश यात्रा को सुख, समृद्धि और शुचिता का प्रतीक माना जाता है। कलश यात्रा प्रारंभ होगी, मंदिर कमाली से शाम 5:00 बजे,घोडानिक्कास,  गुड़ बाजार, आजाद मार्केट और मंगलवारा मार्ग से होते हुए श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर (साहू समाज) पर जाकर समापन किया जाएगा। 

सनातन धर्म की वैदिक रीति-रिवाजों और पूर्ण विधि-विधान के साथ इस महायज्ञ को संपन्न कराने के लिए विशेष तौर पर काशी (बनारस) से विद्वान आ रहे हैं। पंडित श्री ओम प्रकाश गंगेले जी के सानिध्य में बनारस के सुप्रसिद्ध पंडित श्री सतानंद जी द्वारा यज्ञ की पूर्णाहुति और अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए जाएंगे। पत्रकार संतोष राज से चर्चा के दौरान संस्था के अध्यक्ष विजय साहू एवं महामंत्री राजकुमार साहू (राजू) ने बताया कि यह आयोजन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति के प्रति नई पीढ़ी को जागरूक करने और समाज को एकजुट करने का एक पवित्र माध्यम है।इस मंदिर परिसर में लगातार होने वाले ऐसे धार्मिक आयोजन साहू समाज ही नहीं, बल्कि संपूर्ण भोपाल के सनातनियों के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं।

 इस भव्य महायज्ञ को सफल बनाने के लिए साहू समाज की पूरी टीम दिन-रात जुटी हुई है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्नलिखित पदाधिकारी संयोजक व सलाहकार- दीनदयाल जी साहू (झूमरबाला), सुरेन्द्र साहू सराय, अध्यक्ष व सलाहकार-घनश्याम साहू (जीजा), विजय साहू (अध्यक्ष), सचिव व उपाध्यक्ष- श्री हिम्मत साहू जी (सचिव सलाहकार), श्री महेश साहू (उपाध्यक्ष), महामंत्री- राजकुमार साहू (राजू),उत्सव मंत्री-पिन्टू साहू, ओम प्रकाश जी साहू, जगदीश साहू (गब्बर),विशेष सहयोगी-नरेश साहू, मुकेश साहू (मिर्ची), राजेश साहू (जिंसी), रमेश साहू (मामा जूस), विनोद साहू संस्कार, सुनील साहू, मनीष साहू, संजय साहू बालाजी, राजेश जी झूमरबाला, कमलेश साहू (वर्षा), प्रीतम साहू एड., संजय साहू, जगदीश साहू जे.पी., रमेश साहू, लक्ष्मीचंद जी, मदन लाल, शिवकुमार, राजीव साहू, भगवान दास साहू सहित कई अन्य उपस्थित रहेंगे। आयोजन समिति ने भोपाल के समस्त धर्मप्रेमियों, नवयुवक मंडल, महिला मंडल और साहू समाज के सभी पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस मंगल कलश यात्रा और महायज्ञ में शामिल होकर पुण्य लाभ कमाएं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top