ग्राम सिगनूर में बड़े ही धूमधाम से, डीजे भक्ति गीत और आस्था के साथ कलश यात्रा व जल स्रोत पूजन आयोजित

SANDEEP SAHU
0

Kalash-Yatra-and-water-source-worship-were-organized-with-great-pomp-in village-Signur-with-DJ-devotional-songs-and-faith.


श्रीकेश कुमावत व दौलत मोरे गोगावां । जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 , गंगा दशहरा के तहत आज 25 मई को म प्र जन अभियान परिषद खरगोन ज़िला समन्वयक विजय शर्मा के निर्देशन में, विकास खण्ड गोगावां समन्वयक धर्मेंद्र गुप्ता के सानिध्य में एवं सेक्टर क्र. 03 , बिलाली के मेंटर श्रीकेश कुमावत के परामर्श पर ग्राम सिगनूर में जल स्तोत्र पूजन एवं गंगा कलश यात्रा का आयोजन डीजे भक्ति गीत के साथ किया गया। इस पुनीत आयोजन में ग्राम के सरपंच, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति ग्राम सिगनूर के अध्यक्ष दौलत मोरे ,सचिव रवींद्र मोरे व टीम, कविता मोरे, अनिल कमल, कालू, शिवम, माधव, मोतीराम, प्रेमलाल, विष्णु, मोहन, बादल,  खावीराम, मीठाराम , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,  आशा कार्यकर्ता, CMCLD  छात्र - छात्राएं एवं 21 कन्याओं के साथ कलश यात्रा का आयोजन हुआ, जिसमें नवांकुर संस्था नवज्योति सेवा संस्थान की अध्यक्ष रंजीता पगारे, संस्थापक सचिव लखनलाल पगारे, कोषाध्यक्ष संजय कुमार पगारे, एवं परामर्शदाता श्रीकेश कुमावत तथा बड़ी संख्या में ग्रामजन , महिलाएं व बच्चें उपस्थित रहे ।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top