लखनलाल पगारे, खरगोन l राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा संगठन ने सबसे कम उम्र के छोटे लाड़ले युवा राजेश बर्डे को प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया हैं। यह नियुक्ति संगठन के विस्तार और युवा नेतृत्व को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा हैं। राजेश बर्डे कम उम्र में ही संगठन में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहे हैं। शासन - प्रशासन के सामने संवैधानिक तरीके से मजबूती से अपनी बात रखने वाले, संघर्षशील और जनता के मुद्दों को उठाने वाले, युवा नेता के रूप में उनकी पहचान बन चुकी हैं।
कम उम्र में बड़ी उपलब्धियां
19 वर्ष की उम्र में जिला प्रभारी
20 वर्ष की उम्र में राष्ट्रीय सचिव
21 वर्ष की उम्र में प्रदेश प्रभारी,
इनकी मेहनत, संघर्ष और संगठन के प्रति समर्पण ने आज उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया हैं। युवा साथियों में इनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही हैं। राजेश बर्डे की यात्रा यह साबित करती हैं कि अगर इरादे मजबूत हो, तो उम्र कभी भी सफलता की राह में रुकावट नहीं बनती। वे युवाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक कर रहे हैं। और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।
संगठन ने जताया विश्वास
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवरावेन भलावी और अन्य पदाधिकारियों ने कहा हैं कि राजेश बर्डे की नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने में इनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
प्रदेश प्रभारी बनने की खबर से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष का माहौल हैं।
