दिलीप वर्मा/मंडलेश्वर। नगर में ईद उल अजहा बकरीद का त्यौहार पूरी अकीदत और भाईचारे के साथ मनाया गया मुस्लिम समाज के लोग सुबह से ही उत्साह पूर्वक ईद मनाने के लिए स्थानीय जामा मस्जिद पहुंचे जहाँ मुस्लिम जमात के पदाधिकारियों के साथ समुदाय के लोग जुलुस की शक्ल में बड़वाह रोड स्थित ईदगाह पहुँचे जहाँ जामा मस्जिद के इमाम आरिफ साहब ने ईद उल अजहा की विशेष नमाज अदा करवाई। जहाँ बड़ी संख्या में उपस्थित मुस्लिमों ने नमाज अदा की। मुस्लिम जमात मंडलेश्वर के शहर सदर साहिल कुरैशी ने बताया की ईद की नमाज के बाद देश में अमन चैन के लिए दुआ की गई।ईद की नमाज के बाद लोगो ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारक़बाद दी। इसके बाद घरो में क़ुरबानी की रस्म की गई। इस अवसर पर मुस्लिम जमात के नायब सदर तस्लीम शेख प्रशासनिक सदर एजाज कुरैशी, अमजद मेकेनिक मंसूरी समाज सदर रमजान मंसूरी जफर पठान पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अब्दुल खालिक कुरैशी, पूर्व पार्षद सलीम जोए रईस कुरैशी, सहित समाज जन उपस्थित रहे।
अमन चैन की दुआ के साथ मनाई बकरा ईद
मई 29, 2026
0
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें
