ईद पर्व को लेकर सीहोर पुलिस अलर्ट, शहर सहित जिलेभर में निकाला गया फ्लैग मार्च

SANDEEP SAHU
0

Sehore-police-on-alert-for-Eid-flag-march-carried-out-across-the-city-and-district

धीरज  साहू,सीहोर। आगामी ईद त्यौहार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सीहोर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। पुलिस अधीक्षक सीहोर  सोनाक्षी सक्सेना के नेतृत्व में बुधवार को शहर के प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। वहीं जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में भी संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों (SDOPs) एवं थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च कर आमजन को सुरक्षा का संदेश दिया।

पुलिस अधीक्षक  सोनाक्षी सक्सेना ने थाना कोतवाली परिसर में उपस्थित समस्त पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने, सतर्कता बरतने एवं आमजन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। इसके बाद उनके नेतृत्व में थाना कोतवाली क्षेत्र में फ्लैग मार्च प्रारंभ किया गया।

फ्लैग मार्च कोतवाली चौराहा से शुरू होकर आनंद डेरी, लाल मस्जिद, नमक चौराहा, बड़ा बाजार, पान चौराहा, सराय, बद्रीमहल, मछली पुल एवं पुराना बस स्टैंड होते हुए पुनः कोतवाली पहुंचा। मार्च के दौरान पुलिस बल ने बाजारों एवं प्रमुख क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों से आपसी भाईचारे एवं शांति बनाए रखने की अपील की।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सुनीता रावत, नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिनंदना शर्मा, थाना प्रभारी कोतवाली  रविंद्र यादव, प्रभारी यातायात सूबेदार बृजमोहन धाकड़ सहित थाना कोतवाली, थाना मंडी, यातायात, थाना अजाक एवं पुलिस लाइन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top