नर्मदापुरम व्यापारी महासंघ की नई कार्यकारिणी गठित महेंद्र चौकसे बने अध्यक्ष, गौरव सेठ को मिली चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी

SANDEEP SAHU
0

गौरव सेठ बने चुनाव प्रभारी, महेंद्र चौकसे संभालेंगे महासंघ की कमान

A-new-executive-committee-of-the-Narmadapuram-Traders-Federation-has-been-formed-Mahendra Chouksey-has been-appointed-as the-president-and-Gaurav-Seth-has-been appointed-as-the-election-in-charge.

तेजाराम साहू नर्मदापुरम। शहर के व्यापारी हितों की मजबूती, संगठन को नई दिशा देने और व्यापारिक समस्याओं के समाधान को लेकर नर्मदापुरम व्यापारी कल्याण महासंघ की महत्वपूर्ण साधारण आमसभा सोमवार शाम आयोजित की गई। शहर के व्यापारिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक लोगों की मौजूदगी में महासंघ की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में संगठन को अधिक सक्रिय, मजबूत और प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक का शुभारंभ वरिष्ठ सदस्य नारायण खण्डेलवाल की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान संरक्षक मंडल से राजकुमार खण्डेलवाल एवं देवेन्द्र गिल्ला विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में महासंघ की आगामी योजनाओं, व्यापारियों की समस्याओं तथा संगठन के विस्तार को लेकर सदस्यों ने अपने विचार रखे।

बैठक के दौरान निवर्तमान अध्यक्ष राजकुमार खण्डेलवाल ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने दायित्वों के निर्वहन में असमर्थता जताई। उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उपस्थित सदस्यों ने उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया। इसके बाद महासंघ के नए नेतृत्व को लेकर चर्चा हुई, जिसमें कार्यकारिणी सदस्यों ने सर्वसम्मति से महेंद्र चौकसे का नाम अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया। प्रस्ताव का समर्थन करते हुए उपस्थित सदस्यों ने महेंद्र चौकसे को महासंघ का नया अध्यक्ष चुन लिया।

संगठनात्मक प्रक्रिया को पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए शहर के उद्योगपति एवं समाजसेवी गौरव सेठ को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया। उनकी उपस्थिति में चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई और नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। बैठक के दौरान गौरव सेठ की भूमिका को लेकर सदस्यों ने विश्वास जताया और संगठन को मजबूत दिशा मिलने की बात कही।

नई कार्यकारिणी में मनोहर बडानी को महासचिव बनाया गया। उपाध्यक्ष पद पर रामचंद्र नवलानी, प्रकाश अग्रवाल, राजू जमनानी, राजेश राठौर एवं किशोर करैया को जिम्मेदारी सौंपी गई। उदित द्विवेदी को कोषाध्यक्ष तथा सतीश बडानी को सह-कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

सचिव पद पर गोविन्द खण्डेलवाल, अमीन राईन, गौरव सेठ, नूतन अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, नीलेश खण्डेलवाल, अजय रतनानी एवं विजय गोपलानी को जिम्मेदारी दी गई। सह-सचिव के रूप में महेश मूलचंदानी, सोनू अग्रवाल, अभय ज्ञानानी, गौरव खण्डेलवाल, सुरेश माखिजा, राजकुमार चौकसे, पवन आहूजा एवं धर्म रौनकट को शामिल किया गया।

इसके अलावा विधि सलाहकार के रूप में पवन मित्तल एवं पुष्पेश पालीवाल तथा मीडिया प्रभारी के रूप में जाकिर खान को नियुक्त किया गया। बैठक के अंत में अध्यक्ष सहित सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उपस्थित सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए व्यापारियों के हितों की रक्षा, व्यापारिक एकता को मजबूत करने तथा महासंघ को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर किसान केशव साहू, प्रदेश प्रवक्ता नर्मदा प्रसाद साहू (मीनाक्षी), नगर अध्यक्ष नर्मदापुरम अनिल साहू, अमित साहू, आनंद साहू, संजय साहू, कोमल प्रसाद साहू, लोकेश साहू, रोहित साहू, मनीष साहू, माखन नगर से सतीश साहू, बछवाड़ा से सौरभ साहू, अरविंद साहू, नगर अध्यक्ष माखन नगर मुकेश साहू, अनिल साहू, जगदीश साहू, अशोक साहू (बाया), सीहोर से नीरज साहू, पिपरिया से राजेंद्र साहू, शोभापुर (जिला नर्मदापुरम) से हेमंत साहू, सुनील साहू, सोहागपुर से राजकुमार साहू, हिरणखेड़ा सहित समस्त साहू समाजजनों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाइयां प्रेषित कीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top