कालूराम यादव व दीपक यादव गोगावां । जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 , गंगा दशहरा के तहत आज 25 मई को म प्र जन अभियान परिषद ज़िला खरगोन समन्वयक विजय शर्मा के निर्देशन में, विकास खण्ड गोगावां समन्वयक धर्मेंद्र गुप्ता के सानिध्य में एवं सेक्टर क्र. 03 , बिलाली के मेंटर श्रीकेश कुमावत के परामर्श पर ग्राम लाखी में जल स्तोत्र पूजन एवं गंगा कलश यात्रा का आयोजन किया।
इस पुनीत आयोजन में ग्राम के सरपंच, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति ग्राम बिलाली के अध्यक्ष ,सचिव व टीम, कालूराम यादव, दीपक यादव, कमलेश गवली, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, CMCLD छात्र छात्राएं एवं 11 कन्याओं के साथ कलश यात्रा का आयोजन हुआ, जिसमें नवांकुर संस्था नवज्योति सेवा संस्थान की अध्यक्ष रंजीता पगारे, संस्थापक सचिव लखनलाल पगारे एवं परामर्शदाता श्रीकेश कुमावत तथा ग्रामीणजन , महिलाएं व बच्चें उपस्थित रहे ।

