जितेंद्र साहू धार बने प्रदेश युवा अध्यक्ष

SANDEEP SAHU
0

Jitendra-Sahu-Dhar-became-the-state-youth-president

तेजाराम साहू भोपाल। सहज, सरल, हंसमुख और सेवा कार्यों में सदैव अग्रणी श्री जितेंद्र साहू (जिला धार) को भारतीय तैलीक साहू राठौर युवा महासभा नई दिल्ली की इकाई मध्यप्रदेश युवा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष श्री एस.पी. गुप्ता (मुंबई) द्वारा संस्थापक अध्यक्ष पूर्व सांसद श्री रामनारायण बाबू जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उमेश शाहू (नागपुर) की अनुशंसा तथा प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेन्द्र साहू (भोपाल) की सहमति से की गई।

श्री जितेंद्र साहू को यह दायित्व समाज में उनकी सतत सक्रियता, संगठनात्मक सोच एवं कुशल नेतृत्व क्षमता को देखते हुए प्रदान किया गया है। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे समाज के विकास, उत्थान एवं संगठन को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती रेखा दिनेश साहू (छत्तीसगढ़), मध्यप्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र साहू (भोपाल), प्रदेश महिला अध्यक्ष डॉ. रेखा साहू (इंदौर), राष्ट्रीय अपर महामंत्री (संगठन प्रमुख कार्य) चंद्रमोहन साहू (भोपाल), राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष जगदीश साहू (राजस्थान), राष्ट्रीय युवा महामंत्री हरीश साहू (छिंदवाड़ा, म.प्र.), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू (बकतरा), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रंजीत सिंह साहू (झांसी), योगेश साहू (भोपाल), राष्ट्रीय कृषक प्रकोष्ठ प्रभारी लालचंद साह, राष्ट्रीय सचिव (राजनैतिक प्रकोष्ठ) ओमकार साहू तथा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पत्रकार तेजाराम साहू ने नव-नियुक्त प्रदेश युवा अध्यक्ष जितेंद्र साहू धार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top