धीरज साहू,सीहोर। दीपावली के पावन पर्व पर सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को साकार करते हुए न्यू अथर्व फाउंडेशन, सीहोर द्वारा सराहनीय पहल की गई। फाउंडेशन के सदस्यों ने दीपावली के शुभ अवसर पर जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचकर उन्हें राशन सामग्री वितरित की और उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं।
इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को त्योहार के अवसर पर सहयोग प्रदान करना और उनके घरों में भी दीपावली की खुशियां पहुंचाना रहा। राशन सामग्री प्राप्त कर जरूरतमंद परिवारों के चेहरों पर खुशी और संतोष देखने को मिला।
इस अवसर पर फाउंडेशन के सदस्यों ने कहा कि दीपावली केवल अपने घरों को रोशनी से सजाने का पर्व नहीं है, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों का दीप जलाने का भी अवसर है। समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर जरूरतमंद परिवारों की मदद करनी चाहिए, ताकि कोई भी परिवार त्योहार की खुशियों से वंचित न रहे।
फाउंडेशन का संकल्प है कि भविष्य में भी सेवा और सहयोग के ऐसे कार्य निरंतर जारी रहेंगे। सुनील राय ने कहा कि सेवा ही संकल्प और मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है।
