धीरज साहू, सीहोर। विगत दिवस गुर्जर, गौड़, ब्राह्मण समाज द्वारा महा ऋषि गौतम आश्रम मे शारदा और उत्साह के साथ अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र के लोक प्रिय विधायक सुदेश राव एवं अरुणा राय थे । कार्यक्रम में गोवर्धन की झांकी दर्शन तथा महर्षि गौतम का पूजन अर्चन व आरती की गई समाज की नगर सभा के अध्यक्ष अरुण कुमार व्यास ने स्वागत भाषण के माध्यम से मुख्य अतिथि एवं सभी समाज जनों का स्वागत किया तत पश्चात नगर सभा की कार्यकारणी तथा महिला नगर सभा की कार्यकारणी का शपथग्रह समारोह हुआ । इस अवसर पर समाजोत्थान पृष्ठ के अध्यक्ष प्रवीण तिवारी ने पृष्ठ की गतिविधियों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया पृष्ठ के सचिव सत्य नारायण शर्मा ने नए ट्रस्ट सदस्यों का स्वागत कर उनको शपथ दिलाई इस अवसर पर अतुल तिवारी का नगर पालिका में एल्डर मेन नियुक्त होने पर तथा अंकित जोशी का राष्ट्रीय सभा में मनोनयन होने पर अभिनंदन किया ।
रजत व्यास को नवीन युवा संघ का अध्यक्ष बनाया गया । कार्यक्रम के सफल आयोजन समाज के वरिष्ठ जन डी.के. जोशी , राजेंद्र दुबे , गोपाल दुबे, ईश्वर जोशी, आशीष शर्मा , राजेश दुबे राष्ट्रीय सचिव, मीडिया प्रभारी अनुष्का शर्मा का विशेष सहयोग रहा युवा संग से सुदीप दुबे ,प्रकार तिवारी, देवेंद्र जोशी , राखी दुबे , रवि तिवारी, की विशेष भूमिका रही ।
कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक अरुण जोशी द्वारा किया गया अंत में आभार प्रदर्शन जिला अध्यक्ष कमलेश व्यास द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम में समाज के भवन हेतु विधायक सुदेश राय द्वारा टीन शेड , फर्स निर्माण तथा बिजली फिटिंग का सम्पूर्ण कार्य अपनी और से कराने की घोषणा की गई ।
.webp)