सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने दी शुभकामनाएं, समाज के वरिष्ठजनों ने दिया आशीर्वाद
तेजाराम साहू नर्मदापुरम। राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन की सामाजिक बैठक एवं स्नेहभोज का आयोजन रविवार को हरदा रोड स्थित शगुन प्राइड गार्डन में किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला एवं तहसील स्तर के पदाधिकारियों सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत प्रेस वार्ता से हुई, जिसके बाद उपस्थित पत्रकारों का स्नेहभोज के साथ आत्मीय स्वागत किया गया।
बैठक के दौरान नरसिंहपुर-होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र के सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने साहू समाज को संबोधित किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत आरी की उपसरपंच सीमा केशव साहू को राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के महिला प्रकोष्ठ में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर शुभकामनाएं दी गईं। उनकी नियुक्ति पर समाज के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय मुख्य उपाध्यक्ष किशोर साहू, राष्ट्रीय अपर मंत्री विजय साहू, राष्ट्रीय महिला पदाधिकारी कल्पना बात्री, प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू, युवा प्रदेश अध्यक्ष भगवान साहू, आईटी सेल प्रदेश अध्यक्ष रवि साहू, महामंत्री बाबूलाल साहू, वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश साहू, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज साहू, जिला अध्यक्ष ललित साहू सहित राजेंद्र साहू, संजय साहू, हिमांशु साहू, माया साहू, स्वाति साहू, पूर्वी साहू, मेघा साहू, दिशा साहू, सुलेखा साहू, संगीता साहू, प्रमिला साहू एवं रागनी साहू उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मौजूद समाज के वरिष्ठजनों ने सीमा केशव साहू को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। आयोजन के माध्यम से सामाजिक एकता, आपसी सद्भाव और संगठन की मजबूती का संदेश दिया गया।
