डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे 10 अस्पतालों को मिले 10 डॉक्टर
नागरिकों को उपलब्ध कराई जाएगी सुलभ चिकित्सा सुविधा
धीरज साहू, सीहोर। ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को सुलभ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विधायक सुदेश राय सक्रिय बने हुए हैं। विधायक सुदेश राय की विशेष मांग के बाद मध्य प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले श्यामपुर, दोराहा, सीहोर शासकीय उप स्वास्थ्य केदो में 10 डॉक्टरो की पदस्थापना के निर्देश जारी कर दिए हैं। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पत्र लिखकर विधायक सुदेश राय को चिकित्सकों की पदस्थापना स्थान और उनके नाम की सूची उपलब्ध कराई है।
विधायक राय को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि आपके विधानसभा क्षेत्र में स्थित स्वास्थ्य संस्थाओं में कुल 11 चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है। इन चिकित्सकों की पदस्थापना का मूल उद्देश्य संबंधित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करना है। प्रति उत्तर में विधायक सुदेश राय ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता को सुदृढ करना ही मुख्य उद्देश्य है जिससे कि क्षेत्र की जनता को चिकित्सा सुविधाओं का व्यापक लाभ प्राप्त हो।
श्यामपुर क्षेत्र अंतर्गत आने वाले अस्पताल में डॉक्टर
कृतिका नगरिया, डॉक्टर नयन्सी सुंदरानी,दोराहा अस्पताल में डॉक्टर मनुज चतुर्वेदी, डॉ इकरा अली, डॉक्टर मोहिता मीना,
और डॉक्टर आकांक्षा सेंगर, डॉक्टर कीर्ति परमार, डॉक्टर सिद्धांत मोहन दीक्षित, डॉक्टर फरहान मोहम्मद ,डॉक्टर सुरभि माने को सीहोर शहर के विभिन्न उप स्वास्थ्य केदो में सदस्य किया गया है। विधायक सुदेश राय ने सभी चिकित्सकों को बधाई शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि चिकित्सा धर्म जनता की सेवा करते हुए कर्तव्य तत्परता से निभाएं।
