भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बनाए गए "शिवराम कृष्णन "

SANDEEP SAHU
0

"Shivaram-Krishnan"-has-been-appointed-as-the-District-Vice-President-of-the-Bharatiya-Janata-Party-Scheduled-Caste-Morcha.

लखन लाल पगारे, खरगोन। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल जी के निर्देशानुसार और अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार एवं प्रदेश उपाध्यक्ष एवं निमाड़ संभाग प्रभार सुरेंद्र शर्मा एवं प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी संगीता सोनी  की अनुमति एवं जिला अध्यक्ष श्रीमती नंदा ब्राह्मणे की सहमति से जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति चंद्रशेखर बालसे के द्वारा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला पदाधिकारी की घोषणा में जिला उपाध्यक्ष शिवराम कृष्णन को बनाया गया है भारतीय जनता पार्टी के समर्पित एवं सक्रिय कार्यकर्ता शिवराम कृष्णन को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष दायित्व की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों में हर्ष का वातावरण है।

शिवराम कृष्णन लंबे समय से सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान, हिन्दू समाज, सामाजिक समरसता, शिक्षा के प्रसार तथा समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य किया है। उनकी संगठन के प्रति निष्ठा, कार्य कुशलता, राष्ट्रीय हिन्दू विचार और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।

उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर शिवराम कृष्णन ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा दिए गए दायित्व का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति समाज के हितों की रक्षा, युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में अनुसूचित जाति मोर्चा और अधिक सशक्त होगा तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

शिवराम कृष्णन की नियुक्ति को समाज के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए समर्थकों ने कहा कि यह सम्मान उनके वर्षों के संघर्ष, समर्पण और जनसेवा का परिणाम है। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है।

सभी शुभचिंतकों एवं समाजजनों ने शिवराम कृष्णन को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top