पत्रकार तेजाराम, साहू भोपाल। इंदौर में आयोजित भारतीय तैलीक साहू राठौर महासभा के 18वें राष्ट्रीय अधिवेशन में सीहोर जिले के युवा पत्रकार एवं समाजसेवी ओमप्रकाश साहू (बकतरा) को सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उमेश साहू (नागपुर), राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सुनील साहू (अमरावती), राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष एस.पी. गुप्ता (मुंबई), राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष रेखा दिनेश साहू, राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष मेवालाल साहू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेंद्र साहू (छिंदवाड़ा), राष्ट्रीय महिला कार्यवाहक अध्यक्ष ललिता साहू (इंदौर), बैजन्ती साहू (धार), अनिता साहू (इंदौर), रेखा साहू (इंदौर), प्रदेश युवा अध्यक्ष जितेंद्र साहू (धार), राष्ट्रीय संगठन युवा महामंत्री हरीश साहू (छिंदवाड़ा), राष्ट्रीय उद्योग-व्यापार प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष अशोक साहू, राष्ट्रीय समन्वयक प्रकाश साहू (प्रीतमपुर), राधेश्याम साहू (जुलवानिया), कैलाश विजाले (इंदौर), अपर महामंत्री चंद्रमोहन साहू (भोपाल), राष्ट्रीय युवा सचिव योगेश साहू (भोपाल), राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख राम साहू (सागर) एवं युवा भाजपा नेता व इंदौर संभाग प्रभारी प्रतीक साहू की उपस्थिति में प्रदान किया गया। कार्यक्रम में इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव तथा विधायक मालिनी गौड़ विशेष रूप से मौजूद रहीं।
महासभा ने ओमप्रकाश साहू को समाजसेवा, पत्रकारिता और जनहित के कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया। सीमेंट एवं पेंट व्यवसाय से जुड़े होने के साथ-साथ वे लंबे समय से पत्रकारिता और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। विभिन्न सामाजिक अभियानों और जनसेवा के कार्यों में उनकी सहभागिता लगातार बनी हुई है।
हाल ही में क्षेत्र की एक वृद्ध महिला की अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन गांव से बाहर थे। सूचना मिलने के बाद ओमप्रकाश साहू ने तत्काल मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए अपनी निजी कार से महिला को भोपाल पहुंचाया और अपने खर्च पर अस्पताल में भर्ती कराया। समय पर उपचार मिलने से महिला की जान बच सकी। उनके इस कार्य की क्षेत्र में व्यापक सराहना हुई।
पत्रकारिता के क्षेत्र में भी ओमप्रकाश साहू लगातार जनसमस्याओं, विकास कार्यों और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों को मंच प्रदान करने के साथ-साथ वे संगठनात्मक गतिविधियों में भी सक्रिय योगदान दे रहे हैं। महासभा के पदाधिकारियों ने उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे सेवाभावी और समर्पित व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
सम्मान प्राप्त होने पर समाज के लोगों, शुभचिंतकों एवं संगठन पदाधिकारियों ने ओमप्रकाश साहू को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर प्रगति की शुभकामनाएं दीं।