सीहोर जिले में साहू समाज को मिला नया नेतृत्व, भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा ने पांच युवाओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी
भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा युवा संगठन में विभिन्न पदों पर नियुक्तियां
तेजाराम साहू, भोपाल। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा युवा संगठन मध्यप्रदेश द्वारा समाजहित एवं संगठन के प्रति सक्रिय कार्यों को देखते हुए सीहोर जिले के विभिन्न समाजसेवियों को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं। नियुक्तियां राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश नंदलाल साहू (नागपुर), राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष एस.पी. गुप्ता (मुंबई), महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रेखा दिनेश साहू (राजनांदगांव), प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र साहू (उज्जैन), प्रदेश युवा अध्यक्ष जितेंद्र रामकृपाल साहू (धार) तथा युवा जिलाध्यक्ष सीहोर रेवाशंकर साहू के मार्गदर्शन में की गईं।
जारी नियुक्ति पत्रों के अनुसार चकल्दी निवासी राजकुमार साहू को जिला महामंत्री, छिपानेर निवासी रामेश्वर साहू को युवा सचिव जिला सीहोर, मांजरकुई निवासी नंदकिशोर साहू को युवा कार्यकारिणी अध्यक्ष सीहोर, बोरदी निवासी महेंद्र साहू को युवा साहू सचिव जिला सीहोर तथा भैरूंदा निवासी रामचंद्र साहू को युवा जिला उपाध्यक्ष सीहोर का दायित्व सौंपा गया है।
नियुक्ति पत्र युवा जिलाध्यक्ष रेवाशंकर साहू द्वारा जारी किए गए। संगठन पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नवनियुक्त पदाधिकारी समाज को नई दिशा देने, युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा सामाजिक एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, राष्ट्रीय संगठन युवा महामंत्री हरीश साहू, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी युवा प्रकोष्ठ पत्रकार तेजाराम साहू सहित समाज के वरिष्ठजनों एवं समाजबंधुओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
