ग्रामीणों की स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु सम्बल बना डीबीसीपीएल–

SANDEEP SAHU
0

DBCPL-became-a-support-for-the-health-security-of-the-villagers.

डी बी सी पी एल-सीएसआर की सराहनीय पहल -

धीरज साहू,सीहोर।  मध्यप्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी और हीटवेव की चपेट में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भोपाल, सीहोर एवं देवास सहित कई जिलों में लू और अत्यधिक तापमान को लेकर अलर्ट जारी किया है। राजधानी भोपाल में पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर के समय सफर करना चुनौतीपूर्ण हो गया है। 

ऐसे हालात में एमपीआरडीसी की डी बी सी पी एल परियोजना  टोल प्लाजाओ से गुजारने वाले राहगीरों के साथ आज फंदा पंचायत में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित कर समाज सेवा का अनोखा उदाहरण प्रस्तुत कर रही है।(डीबीसीपीएल) – वर्टिस सीएसआर प्रबंधन द्वारा सड़क सुरक्षा एवं सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के अंतर्गत एएसजी हॉस्पिटल एवं अपोलो फाउंडेशन के माध्यम से डी बी सी पी एल के “प्रोजेक्ट निरामय” के माध्यम से फंदा पंचायत में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में बुजुर्गों, महिलाओं एवं ग्रामीणजनों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, नेत्र परीक्षण, दवा वितरण एवं निःशुल्क चश्मों का वितरण किया गया।

 साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं तकनीकी टीम द्वारा ग्रामीणों को स्वास्थ्य जागरूकता, नियमित स्वास्थ्य जांच तथा समय पर उपचार के महत्व के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर एमबीबीएस मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. अर्पित भार्गव, संदीप मकवाना, नरेंद्र मकवाना, अजय सोलंकी तथा एएसजी हॉस्पिटल के फील्ड टेक्नीशियन सत्यम मिश्रा, राहुल गोस्वामी, विकी राय सहित अन्य सहयोगी सदस्य उपस्थित रहे।डीबीसीपीएल – वर्टिस सीएसआर प्रबंधन ने बताया कि भविष्य में भी जनहित, स्वास्थ्य सुरक्षा एवं सामाजिक कल्याण के उद्देश्य से ऐसे जनसेवा एवं जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top