बिजली कटौती पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

SANDEEP SAHU
0

अहमदपुर में घंटों गुल रहती है बिजली, भीषण गर्मी से लोग परेशान

Villagers-anger-erupted-over-power-cuts


सीहोर। जिले के बिजौरी गांव सहित अहमदपुर क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। भीषण गर्मी के बीच घंटों बिजली गुल रहने और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या से परेशान लोगों का गुस्सा मंगलवार को सड़क पर फूट पड़ा। ग्रामीणों ने विद्युत वितरण कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की और जल्द समस्या समाधान की मांग उठाई।


ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बिजली सप्लाई पूरी तरह अव्यवस्थित हो चुकी है। दिन हो या रात, बिजली कब चली जाए और कब वापस आए, इसका कोई निश्चित समय नहीं है। लगातार कटौती के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है और गर्मी में हालात बदतर होते जा रहे हैं।


अहमदपुर में भी बढ़ रहा लोगों का आक्रोश


ग्रामीणों ने बताया कि बिजली कटौती को लेकर लोगों में भारी रोष है। कई इलाकों में घंटों बिजली बंद रहने से लोग उमस और गर्मी से बेहाल हैं। रात के समय बिजली गुल होने से बुजुर्ग, बच्चे और बीमार लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या भी बनी हुई है, जिससे घरों के बिजली उपकरण खराब होने का खतरा बढ़ गया है।


पेयजल संकट गहराया, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित


ग्रामीणों ने बताया कि बिजली कटौती का सबसे ज्यादा असर पेयजल व्यवस्था पर पड़ रहा है। मोटर और पानी के पंप बंद रहने से गांव में पानी की समस्या गहरा गई है। लोगों को दूर-दूर से पानी लाने की मजबूरी झेलनी पड़ रही है।


वहीं, लगातार बिजली कटौती से बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। परीक्षा और स्कूल के समय में बिजली नहीं रहने से छात्र ठीक से पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी में बिना बिजली के रहना मुश्किल हो गया है।


“बिल समय पर लेते हैं, बिजली क्यों नहीं देते?”


प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने विद्युत वितरण कंपनी पर सवाल उठाते हुए कहा कि कंपनी समय पर भारी-भरकम बिजली बिल वसूलने में कोई ढिलाई नहीं करती, लेकिन निर्बाध बिजली सप्लाई देने के अपने दावे पूरे नहीं कर पा रही।


ग्रामीणों का आरोप है कि 24 घंटे बिजली सप्लाई के दावे केवल कागजों और घोषणाओं तक सीमित हैं। जमीनी स्तर पर गांवों में स्थिति बेहद खराब बनी हुई है।


शिकायतों के बाद भी नहीं हो रही सुनवाई


ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार स्थानीय अधिकारियों और बिजली विभाग को समस्या से अवगत कराया, लेकिन हर बार केवल आश्वासन मिला। स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।


लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में बड़ा और उग्र आंदोलन किया जाएगा। भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली संकट ने ग्रामीणों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

सीहोर इस संबंद में सीहोर अस अच् ओ को कॉल किआ लेकिन उन्होंने कॉल नहीं उठाया 

बिजली विभाग के संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों को फोन किया गया, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला। विभाग का पक्ष समाचार लिखे जाने तक सामने नहीं आ सका।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top