शिवाराध्य पीतांबरा धाम माता मंदिर का होगा पुन: निर्माण
धीरज साहू ,सीहोर। नागर राजस्थानी शैली में भव्य विशाल मंदिर बनाया जाएगा। शिवाराध्य पीतांबरा धाम माता मंदिर का पुन: निर्माण होगा। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधायक सुदेश राय और समाजसेविका अरूणा राय ने गुरूवार को भूमिपूजन किया। मंदिर की लागत करोड़ों रूपये होगी। नये मंदिर में आधुनिकता भी दिखाई देगी। मंदिर में सुंदर नक्काशी और महा मारू शैली भी देखने को मिलेगी। मंदिर के पास सीवन नदी किनारे श्रद्धालुओं, वरिष्ठजनों एवं धर्मप्रेमी नागरिकों के लिए श्रद्धा भक्तिमय वातावरण तैयार किया जाएगा। मंदिर में देव प्रतिमाओं की वरिष्ठ ब्राहम्णों के सानिध्य में प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।
बडिय़ाखेड़ी स्थित पुराना इंदौर भोपाल हाईवे किनारे स्थित शिवाराध्य पीतांबरा धाम मंदिर लगभग पचास साल पुराना हो गया है। विधायक सुदेश राय और समाजसेविका अरूणा राय ने मंदिर को नया रूप देने जा रह है। श्रद्धा भक्तिमय एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत भूमि पूजन संपन्न किया गया है।
कार्यक्रम में क्षेत्र के श्रद्धालुओं, वरिष्ठजनों एवं धर्मप्रेमी नागरिकों की उपस्थिति रही। मां पीतांबरा एवं भगवान शिव की कृपा से यह मंदिर निर्माण कार्य क्षेत्र की आस्था, संस्कृति एवं आध्यात्मिक चेतना का एक नया केंद्र बनेगा। मंदिर निर्माण परियोजना से जुड़े राजकुमार रिंकू जायसवाल ने बताया कि जल्दी ही मंदिर का निर्माण शुरू होगा। राजस्थानी कलाकार नागर राजस्थानी शैली में मंदिर बनाऐंगे।
