स्व. सोनू परमार की स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित, युवाओं ने पेश की समाज सेवा की मिसाल

SANDEEP SAHU
0

A-blood-donation-camp-was-organized-in-memory-of-the-late-Sonu-Parmar-where-the-youth-set-an-example-of-social-service.


धीरज साहू, सीहोर। ग्राम तकीपुर के युवाओं द्वारा एक अनोखी और प्रेरणादायक पहल की शुरुआत करते हुए स्वर्गीय सोनू परमार पिता धनसिंह परमार की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ज्ञात हो कि 27 मई 2025 को एक दुर्घटना में सोनू परमार का असमय निधन हो गया था। उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने एवं समाज सेवा का संदेश देने के उद्देश्य से 27 मई 2026 को ग्राम परिसर में इस विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में ग्राम तकीपुर के युवाओं के साथ-साथ हीरापुर, आलमपुर, बामुलिया एवं आसपास के गांवों के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन समिति के अनुसार एक ही दिन में लगभग 70 यूनिट रक्तदान किया गया। युवाओं की इस पहल को क्षेत्र में सराहना मिल रही है।

ग्रामीणों ने इसे मानवता और समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। स्वर्गीय सोनू परमार की दिवंगत आत्मा को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवारजनों ने सभी रक्तदाताओं एवं आयोजन समिति का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top