रंजीता पगारे व अनुष्का गुप्ता, खरगोन। म.प्र.राज्य आनंद संस्थान द्वारा जिला कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार जिले में हर घर दिवाली अभियान के अन्तर्गत दि. 6 नवम्बर 2026 को खरगोन के श्रमिक बस्ति आनंद नगर में, आनंदको नवज्योति आनंद क्लब के सहयोग से जिला नोडल अधिकारी आर एन शर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम लीडर आनंद के बी मंसारे ने बताया कि दिवाली को उमंग और उल्लास से हर घर में मनाया जा रहा है। बच्चों के बीच मिठाई व खाद्य सामग्री वितरण कर कार्यक्रम मनाया गया। इस अवसर पर नवज्योति सेवा संस्थान के लखनलाल पगारे,कार्यक्रम समन्वयक कु. अनुष्का गुप्ता, संजय कुमार पगारे, रमेश चक्रवर्ती आलिया, सोनु, दिनेश वर्मा, कलावती, सादिक पठान व अन्य उपस्थित रहे।
