श्रीमती रंजीता पगारे व ललित बारे, खरगोन l म.प्र. जन अभियान परिषद खरगोन ज़िला समन्वयक विजय शर्मा के निर्देशन में, गोगावां विकास खण्ड समन्वयक धर्मेन्द्र गुप्ता के सानिध्य में, नवांकुर संस्था - नवज्योति सेवा संस्थान के संस्थापक व सचिव लखनलाल पगारे, कार्यक्रम समन्वयक ललित बारे, तथा सेक्टर क्रमांक 03, ग्राम बिलाली के पांचों ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों क्रमशः बिलाली, गाड़ाघाट, लाखी, सिगनूर व दशनावल के अध्यक्ष व सचिवों के के साथ ग्राम पंचायत बिलाली में 24 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक विकास खण्ड स्तरीय सेक्टर बैठक आयोजित की गई l
इस सेक्टर स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रस्फुटन समितियों के क्षमतावर्धन प्रशिक्षण के अन्तर्गत बीसी श्री गुप्ता ने नवांकुर सखी प्रकृति - संस्कृति की रक्षा, पर्यवरण संरक्षण, कल के लिए जल का महत्त्व, हिन्दू संस्कृति, संयुक्त परिवार, नारी का सम्मान, वृद्धजन की सेवा, प्राकृतिक खैती, गौ पालन व सेवा, प्रकृति पूजा, जल स्त्रोतों व वृक्ष पूजन पर जोर देने के उपरांत विशेषकर प्रफुटन समुतियों को दस्तावेज तैयार करने पर विस्तार से जानकारी दी गई l
इससे पहले उन्होंने उपस्थित प्रस्फुटन पदाधिकारियों को ठहराव प्रस्ताव, गतिविधि कारवाही, कार्यक्रम की रूप रेखा, सुचना और बैठक रजिस्टर आदि मुद्दों पर प्रशिक्षण दिया गया l तद्पश्चात नवज्योति सेवा संस्थान के संस्थापक श्री पगारे ने रजिस्टर लिखने का कौशल ,कार्यक्रम गतिविधि कार्यवाही , धारा 27 व 28 के तहत वार्षिक प्रतिवेदन व ऑडिट रेपोर्ट, कैश बुक, लेजर, आय व्यय का ब्यौरा, समीक्षा बैठक आदि विषयों पर जानकारी से अवगत कराते हुए प्रशिक्षण दिया, इस बिच प्रस्फुटन समितियों के द्वारा पूछे गए प्रश्नों के के जवाब भी संतुष्टि पूर्ण दिए गए l
इस प्रशिक्षण आयोजन में ग्राम बिलाली से वरिष्ठ समाजसेवी आनंदरामजी यादव, नरसिंह वास्कले, मुकेश वास्कले, विजय चौहान, जगदीश वास्कले, धर्मेन्द्र तंवर, घनश्याम यादव, कमल सेंगर, ओमप्रकाश यादव, आशाकार्य कर्ता चंद्रकला यादव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गायत्री यादव, सहायिका मंजू यादव, सुमनबाई, ग्यारसीबाई, कलाबाई नागराज, जितेंद्र यादव सहित अन्य उपस्थित रहे l
