बुधवार को शिव मंदिर का मूल स्वरूप दिखाई देने लगा,हुआ गंदगी एवं कपड़ों से मुक्त

SANDEEP SAHU
0

12 साल बाद गंदगी से मुक्त हुआ खत्री घाट

On-Wednesday-the-original-form-of-the-Shiva-temple-became-visible-free from-dirt-and-clothes.


धीरज साहू, सीहोर। सीवन पुत्र की टीम लगातार स्वच्छता को लेकर सीवन के गहरीकरण को लेकर, सीवन की सुंदरता को लेकर, सीवन के जल को स्वच्छता को लेकर, कार्यक्रम लगातार चल रही है इसी के तहत बुधवार को सुबह से ही सीवन योद्धा एवं सीवन पुत्र की टीम पहुंच गई खत्री घाट कस्बा सीहोर जहां पर शिव मंदिर पूरी तरह गंदगी में व्याप्त था एवं गंदे कपड़ों से ढका हुआ था सबसे पहले सीवन योद्धाओं ने उन कपड़ों को हटाया व मंदिर के आसपास की सफाई की इसके बाद मंदिर प्रागण में सफाई करके पानी से धोकर के मंदिर को आम लोगों के लिए खोल  दिया, अब इस शिव मंदिर में जो कि  सीवन तट पर स्थित है वहां पर श्रद्धालु आराम से दर्शन कर सकते हैं व भोलेनाथ पर जल अभिषेक कर सकते हैं इसी के साथ सीवन योद्धा खत्री घाट जहां पर गंदगी का अंबार लगा हुआ था सीढ़िया मिट्टी से दबी हुई थी कटे हुए झाड़,पत्तियों से ढका हुआ था पॉलिथीन, कपड़े पड़े हुए थे  मिट्टी सीढ़ियों से निकलकर उस खत्री घाट को लगभग 12व  साल के बाद गंदगी से मुक्त करवाया । सीवन पुत्र प्रदीप चावड़ा ने बताया है कि सीवन उद्धार का आज 59वां दिवस था,लगातार सीवन उद्धार को लेकर काम चल रहा है इसी के तहत खत्री घाट पर स्वच्छता का कार्यक्रम चलाया गया । आगे भी इस तरह के कार्यक्रम चलते रहेंगे ।

5:30 सिवान योद्धाओं का सम्मान करने हेतु समाज सेवी राजू खत्री रवि खत्री एवं लोकेश सोनी सावन खत्री आदि पहुंचे और उन्होंने सिविल योद्धाओं का सम्मान किया इस अवसर पर जीवन पुत्र प्रदीपचावड़ा,वैभव राठौर, जगदीश वर्मा, कैलाश चव्हाण, प्रकाश यादव, मुकेश राय आदि उपस्थित रहे ।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top