विधायक सुदेश राय ने ईमानदार कर्मचारी संजू मालवीय का किया सम्मान
धीरज साहू ,सीहोर। शासकीय अस्पताल सीहोर में कार्यरत कर्मचारी संजू मालवीय ने अपनी ईमानदारी का परिचय देते हुए एक सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। नाइट ड्यूटी के दौरान उन्हें अस्पताल परिसर में 3 हजार रुपये मिले। पैसे मिलने के बाद उन्होंने उन्हें अपने पास रखने के बजाय उनके वास्तविक मालिक की तलाश शुरू की।
जानकारी जुटाने पर पता चला कि यह राशि बद्री प्रसाद, निवासी ग्राम छापरी कला, की है। संजू मालवीय ने तुरंत बद्री प्रसाद से संपर्क कर पूरी राशि सुरक्षित रूप से उन्हें लौटा दी। अपने खोए हुए पैसे वापस मिलने पर बद्री प्रसाद ने संजू मालवीय का आभार व्यक्त किया।
संजू मालवीय की इस ईमानदारी की चर्चा क्षेत्र में हो रही है। उनके इस सराहनीय कार्य के लिए विधायक कार्यालय में उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर सुदेश राय ने संजू मालवीय को माला पहनाकर स्वागत किया और उनकी ईमानदारी की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं। संजू मालवीय ने साबित किया है कि आज भी ईमानदारी और मानवता के मूल्य समाज में जीवित
