भोपाल। मध्य प्रदेश में नौतपा की शुरुआत के साथ ही भीषण गर्मी और लू का प्रकोप तेज हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार 25 से 28 मई तक पूरा प्रदेश हीटवेव की चपेट में रहेगा। सोमवार को राज्य के 44 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। इनमें निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सतना में तीव्र लू का रेड अलर्ट घोषित किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, नौतपा के शुरुआती चार दिन प्रदेश के लिए सबसे ज्यादा गर्म रहने वाले हैं। भोपाल, ग्वालियर और उज्जैन समेत कई शहरों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
प्रदेश में कहां कितना तापमान दर्ज हुआ
रविवार को नौतपा शुरू होने से पहले ही प्रदेश के कई शहरों में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया।
सबसे गर्म शहर
खजुराहो – 45.8°C
नौगांव – 45.8°C
अन्य प्रमुख शहरों का तापमान
* दतिया – 45°C
* टीकमगढ़ – 44°C
* शाजापुर – 44°C
* दमोह – 44.2°C
* सागर – 44.2°C
* सतना – 44.2°C
* गुना – 44°C
* मुरैना – 44°C
* राजगढ़ – 44°C
* श्योपुर – 44°C
बड़े शहरों का तापमान
* ग्वालियर – 44.1°C
* जबलपुर – 43.3°C
* भोपाल – 42.7°C
* उज्जैन – 41.5°C
* इंदौर – 40.9°C
इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट रेड अलर्ट (तीव्र लू)
* निवाड़ी
* टीकमगढ़
* छतरपुर
* पन्ना
* सतना
ऑरेंज अलर्ट
भिंड, दतिया, आगर-मालवा, राजगढ़, सागर, नरसिंहपुर, दमोह, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, कटनी, उमरिया, शहडोल, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली।
येलो अलर्ट
भोपाल, ग्वालियर, डिंडौरी, अनूपपुर, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर और मुरैना।
डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह
विशेषज्ञों के अनुसार, तेज गर्मी और लू के कारण डिहाइड्रेशन, एसिडिटी, चक्कर, नाक से खून आना और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
डॉक्टरों ने लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और हल्का भोजन करने की सलाह दी है। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।
