मां सीवन परिक्रमा मार्ग पोस्टर का हुआ विमोचन, नदियों और पेड़ों को बचाने का लिया संकल्प

SANDEEP SAHU
0

Poster-of-Maa-Siwan-Parikrama-Marg released-pledge-taken-to-save-rivers-and-trees

धीरज साहू, सीहोर। बुधवार को मां सीवन के नाम समर्पित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्री गणेश जी के चरणों में मां सीवन परिक्रमा मार्ग पोस्टर अर्पित करने के बाद शाम को श्री हंस दास मठ मंदिर, सीवन तट पर संत श्री 1008 हरिराम दास महाराज द्वारा पोस्टर का विमोचन किया गया। इस दौरान धार्मिक वातावरण में भजनों की प्रस्तुति भी दी गई।

संत हरिराम दास महाराज ने कहा कि आने वाले 25 से 30 वर्षों में मानव जीवन पर संकट गहरा सकता है, यदि नदियों और पेड़-पौधों को नहीं बचाया गया। उन्होंने सभी से जन्मदिन पर पौधरोपण करने और नदियों के किनारे पेड़ लगाने का आह्वान किया।

सीवन पुत्रों और सीवन योद्धाओं ने मां सीवन के संरक्षण हेतु पेड़ लगाने का संकल्प लिया। वहीं छतरी घाट पर भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए दो जलाशय तैयार किए गए। कार्यक्रम में सीवन पुत्र प्रदीप चावड़ा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top